फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of ramming vehicle into police team remanded to custody

Una News: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने के आरोपी रिमांड पर

Tue, 13 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of ramming vehicle into police team remanded to custody
अंब (ऊना)। कैलाश नगर नकड़ोह में हेरोइन बरामदगी और पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने दोबारा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

छह दिन का रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने सोमवार को दोनों को अंब अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को बुधवार तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।
पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार को नकड़ोह में नियमित नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर बाइक पर सवार अर्जुन सिंह निवासी नकड़ोह को शक के आधार पर रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 5.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी दौरान मौके पर खड़ी बिना नंबर की कार में देवनगर गगरेट निवासी जसकीरत सिंह मौजूद था। आरोप है कि अर्जुन सिंह उसे नशीला पदार्थ देने आया था। पुलिस के अनुसार, अंब थाना प्रभारी विपिन शर्मा ने जब कार सवार को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने की नीयत से थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी कार के साथ कुछ दूरी तक घिसटते चले गए और उनके घुटने व बाजू में चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने अर्जुन सिंह के घर पर छापा मारकर एक कमरे से 8.77 ग्राम हेरोइन और बरामद की। इस कार्रवाई में कुल 14.54 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपियों से नशा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed