फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stone stuck in switch point; Jan Shatabdi diverted to Platform 2.

Una News: स्विच पॉइंट में फंसा पत्थर प्लेटफॉर्म दो पर भेजी जनशताब्दी

Tue, 13 Oct 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stone stuck in switch point; Jan Shatabdi diverted to Platform 2.
ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह रेल स्विच पॉइंट में पत्थर फंसे होने के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने का रास्ता रुक गया। कांटा सेट नहीं होने से ट्रेन को निर्धारित प्लेटफॉर्म पर लेना संभव नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थिति को भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लेने का फैसला किया। इससे संभावित खतरा टल गया लेकिन अचानक प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दौलतपुर चौक से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस के ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले स्विच पॉइंट में पत्थर फंसे होने का मामला सामने आया। इस कारण रेलवे ट्रैक का कांटा निर्धारित स्थिति में नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लाने में तकनीकी बाधा आई। स्टेशन मास्टर द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन को दूसरे प्लेटफॉर्म पर भेजा गया।

रेलवे विभाग ने शरारती तत्वों की ओर से रेल स्विच पॉइंट से छेड़छाड़ किए जाने की आशंका जताई है। पॉइंट में पत्थर अपने आप नहीं फंस सकता है। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed