{"_id":"6acd313b65ea94962905c857","slug":"two-youths-from-hamirpur-arrested-in-trailer-theft-case-una-news-c-93-1-ssml1048-209467-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्राला चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्राला चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के थानाकलां क्षेत्र से चोरी हुए ट्राले के मामले में पुलिस ने हमीरपुर जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी के मामले में अहम जानकारी मिली। इसके बाद बंगाणा पुलिस ने दोनों को मामले में नामजद कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मझेड़ गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र ज्ञान चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका ट्राला 26 अगस्त 2026 को बिहड़ू रोड के किनारे खड़ा था। बाद में जब उन्होंने आसपास तलाश की तो ट्राला वहां से गायब मिला।
इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हमीरपुर जिले के आर्यन निवासी पपलोहल ब्राह्मणा, डाकघर ढटवाल, तहसील बिझड़ और शिवम पटियाल निवासी दलचेहड़ा, तहसील बड़सर, कांगड़ा सदर थाने में दर्ज एक अन्य मामले में पुलिस रिमांड पर थे।
विज्ञापन
वहां पूछताछ के दौरान थानाकलां से ट्राला चोरी होने के मामले से जुड़े तथ्य सामने आए। इसके बाद बंगाणा पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की और ट्राला चोरी के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं।