{"_id":"6240abd3f74c5d58752fa237","slug":"the-palanquin-of-sri-guru-granth-sahib-came-out-in-the-city-una-news-sml403862748","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकली श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकली श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी
विज्ञापन
ऊना में श्री हजूर बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के दौरान नगर कीर्तन की अगुवाई करते गुरू के ?
- फोटो : Una
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक एवं गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। यह आयोजन बाबा सरबजोत सिंह बेदी और संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया।
इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शिरकत कर बाबा साहिब सिंह बेदी को श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया। संगत के साथ शबद कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाती संगत ने नगर की परिक्रमा की। नगर कीर्तन किला बाबा साहिब सिंह बेदी से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी, रोटरी चौक बाजार होता हुआ वापस किला बाबा साहिब सिंह बेदी में संपन्न हुआ। पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पंज प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी, बाबा कर्मजोत सिंह बेदी, बाबा तेगवीर सिंह बेदी, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा सुरिंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह, जगरूप सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
बॉक्स
नगर की सुरक्षा के लिए की जाती है अरदास : बाबा सरबजोत बेदी
नगर कीर्तन का महत्व बताते हुए बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने बताया कि नगर के संस्थापक बाबा साहिब जब नगर को छोड़कर लंबे समय के लिए जाते थे, तो सुरक्षा कवच के रूप में नगर की परिक्रमा करते थे। इसी याद को ताजा करने के लिए नगर कीर्तन के रूप में परिक्रमा की जाती है।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में रखा सफाई का विशेष ध्यान
कोट्स
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने इस अवसर पर किसी प्रकार की गंदगी न फैले, इसके लिए विशेष टीम का गठन किया। नगर कीर्तन के साथ ही सफाई की जाती रही।