{"_id":"663d31c5073b6cbaca02b664","slug":"terror-of-tiger-in-tide-fear-among-people-una-news-c-93-1-ssml1047-123726-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ज्वार में बाघ का आतंक, लोगों में खाैफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ज्वार में बाघ का आतंक, लोगों में खाैफ
Fri, 10 May 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 10 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने सपौरी में लगाया पिंजरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। ज्वार में बाघ के हमले में दो मवेशी मारे जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। उपमंडल के सपौरी क्षेत्र में बाघ देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों की तरफ से 1100 हेल्पलाइन पर दो शिकायतों के बाद वन विभाग भी हरकत में आ गया है। इसके चलते विभाग के कर्मचारियों की तरफ से बाघ पकडऩे के लिए सपौरी में वीरवार को पिंजरा लगाया गया। वन रक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि सपौरी में बाघ होने के संबंध में शिकायत के बाद क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए विभाग की तरफ से पिंजरा लगाया गया है। उधर, ज्वार की घटना के संबंध में प्रभावित किसान चिंतराम पुत्र गोपी राम निवासी ज्वार ने बताया कि उसका बेटा अपनी छह बकरियों को बुधवार दोपहर को घर से कुछ ही दूरी पर खेतों में चराने के लिए लेकर गया था। उसी दौरान बाघ ने उसकी एक बकरी को दबोच लिया और पास की झाडिय़ों में ले गया, जिसे देखकर युवक ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही देर में बाघ दोबारा आया और एक और बकरी को उठा ले गया। उसके बाद लोगों के शोर मचाने पर बाघ मरी हुई दोनों बकरियों को मौके पर छोड़कर भाग गया। इस संबंध में सूचना के बाद फॉरेस्ट गार्ड मुनीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बाघ के हमले में किसान का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है और घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
सचित्र