फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sweep teams are making people aware about voting

Una News: मतदान को लेकर स्वीप टीमें कर रहीं जागरूक

Fri, 05 Apr 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sweep teams are making people aware about voting
ऊना के मैहतपुर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करते एकलव्य कलामंच बनगढ़ के पुलिस जवान।संवाद
जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से लोगों को मताधिकार बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ स्वीप टीमें जन-जन तक पहुंच रहीं हैं। इसी कड़ी में वीरवार को भड़ोलियां खुर्द, बसदेहड़ा, झलेड़ा, हरोली व कैलाश नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वीरवार को कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह की अगुवाई में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने भड़ोलियां कलां व बसदेहड़ा में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया।

गगरेट उपमंडल के तहत बनाए गए स्वीप नोडल अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में ग्राम पंचायत कैलाश नगर के तहत शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के बीएड व जेबीटी प्रशिक्षुओं को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया तथा अपने मत का सोच समझ कर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने का विकल्प चुनने की सुविधा है। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहोंं(एचएचजी)ने ग्राम पंचायत झलेड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रुद्रा नंद ग्राम संगठन ने उपस्थित जनसमूह को मतदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

ऊना के मैहतपुर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करते एकलव्य कलामंच बनगढ़ के पुलिस जवान।संवाद

ऊना के मैहतपुर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करते एकलव्य कलामंच बनगढ़ के पुलिस जवान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed