फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand raised for a doorstep health check-up scheme for bedridden patients.

Una News: बिस्तर पर पड़े मरीजों के लिए घर-द्वार स्वास्थ्य जांच योजना शुरू करने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for a doorstep health check-up scheme for bedridden patients.
मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्रवासियों ने बिस्तर पर पड़े मरीजों के लिए घर-द्वार स्वास्थ्य जांच योजना शुरू करने की मांग प्रदेश और केंद्र सरकार से की है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन चलने-फिरने में असमर्थ मरीज इनका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे मरीजों को जांच या उपचार के लिए अस्पताल तक ले जाना परिजनों के लिए चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने मांग की कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए समर्पित मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की जाए। इसके तहत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम नियमित अंतराल पर मरीजों के घर पहुंचे और स्वास्थ्य जांच करे। सूर्यांश, मीडिया प्रभारी, दिव्यांशी शिक्षा समिति, गोंदपुर बनेहड़ा ने कहा कि चिकित्सकों की टीम का महीने या दो महीने में कम से कम एक बार घर जाकर मरीज की जांच करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जांच की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई जाए ताकि मरीज के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी हो सके।
विज्ञापन


बिस्तर पर पड़े मरीजों को समर्पित मोबाइल स्वास्थ्य योजना शुरू होनी चाहिए, इसके तहत चिकित्सकों की टीम का दौरा महीने या दो महीनों में एक बार (चाहे रविवार) को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। टीम विशेष रूप से घर आकर मरीज की नियमित स्वास्थ्य जांच करे और उसकी रिपोर्ट बाकायदा तैयार कर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को सौंपे, ताकि मरीज का हेल्थ स्टेटस ट्रैक होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सूर्यांश, दिव्यांशी शिक्षा समिति के मीडिया प्रभारी, गोंदपुर बनेहड़ा
-------
बिस्तर पर पड़े मरीजों को समर्पित एक मोबाइल स्वास्थ्य योजना शुरू करने की सख्त आवश्यकता है। टीम में चिकित्सक और काउंसलर होने चाहिए जो मरीज के रखरखाव, सही आहार, हाइजीन और देखभाल के तरीकों पर परिवार का मार्गदर्शन करें। मरीजों को आवश्यकता अनुसार दवाएं उपलब्ध करवाई जाएं, जिससे मरीज बिना किसी परेशानी के घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।
-राज कुमारी शर्मा, एडवोकेट गोंदपुर बनेहड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article