फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Plan revised: 220/33 kV substation to be built at Bulk Drug Park.

Una News: योजना बदली, बल्क ड्रग पार्क में अब बनेगा 220/33 केवी का सबस्टेशन

Sat, 19 Sep 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Plan revised: 220/33 kV substation to be built at Bulk Drug Park.
समतल की गई बल्क ड्रग पार्क की भूमि। फाइल फोटो
ऊना। बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए अब 220/33 केवी क्षमता का सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले यहां 132 केवी क्षमता का सबस्टेशन बनाने की योजना थी लेकिन पार्क की भविष्य की बिजली जरूरतों को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
क्षमता बढ़ने के साथ परियोजना की अनुमानित लागत भी 79 करोड़ से बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गई है। सब स्टेशन का निर्माण हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीटीसीएल) करेगा। इसे जनवरी 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सबस्टेशन के निर्माण के लिए बल्क ड्रग पार्क में उद्योग विभाग की ओर से करीब 28 हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करवाई गई है।
बल्क ड्रग पार्क में बनने वाले 220/33 केवी क्षमता के सबस्टेशन को पेखूबेला सबस्टेशन से सप्लाई पहुंचाई जाएगी। इसके लिए करीब 12 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट बिजली लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्क ड्रर्ग पार्क में 220/33 केवी क्षमता का सब स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे लेकर विभाग की ओर से करीब 5 करोड़ रुपये एचपीपीटीसीएल को जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बल्क ड्रग पार्क में भूमि समतल का कार्य पूरा हो चुका है।
उद्योग विभाग अब प्लॉट तैयार करने में जुट गया है। यहां पर करीब सौ औद्योगिक प्लॉट तैयार किए जाएंगे। इनमें 80 उद्योग स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed