{"_id":"6aaecec10ee964688b0cfa9a","slug":"dehlans-taranjot-and-maninder-kaur-secure-first-place-in-science-quiz-una-news-c-93-1-una1002-206583-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में देहलां की तरनजोत और मनिंदर कौर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में देहलां की तरनजोत और मनिंदर कौर प्रथम
Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
देहलां (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में आयोजित दो दिवसीय 33वें उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शनिवार को समापन हुआ। जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट देखे तथा उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जिज्ञासा और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक हैं। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में देहलां की तरनजोत कौर और मनिंदर कौर प्रथम, ऊना-2 के जसमीत व आस्था रानी द्वितीय और डीएवी ऊना की नंदिनी व आदित्य तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की जस्मिन धीमान व गुरलीन कौर तथा कनिष्ठ वर्ग में त्यूड़ी स्कूल की इशिता शर्मा व शिवांश ऐरी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
वैज्ञानिक गतिविधि के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की वंशिका धीमान, सेकेंडरी वर्ग में डीएवी ऊना के ईश्वर व जोत थिंड और कनिष्ठ वर्ग में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की आराध्या भारद्वाज प्रथम रहीं। इनोवेटिव साइंस मॉडल के कनिष्ठ वर्ग में देहलां स्कूल के साहिल और वरिष्ठ वर्ग में धमांदरी स्कूल की मनत ने बाजी मारी। मैथ्स ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की पलक, वरिष्ठ वर्ग में डीएवी ऊना के वैष्णव ठाकुर और कनिष्ठ वर्ग में स्कॉलर्स यूनिफाइड के आरव कौशिक प्रथम रहे।
विज्ञापन
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, राकेश जसवाल, एडीपीओ सेकेंडरी जगजीत सिंह, नोडल अधिकारी पुष्पा देवी, डीपी कुलदीप राज चंदेल, प्रवक्ता रवि राणा, संजीव कुमार सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।