फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict action will be taken against illegal cutting of Khair: Sushil Rana

खैर के अवैध कटान पर होगी सख्त कार्रवाई : सुशील राणा

Fri, 09 Jan 2026 04:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against illegal cutting of Khair: Sushil Rana
मामले सामने आने के बाद वन विभाग हुआ सख्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिले के विभिन्न उपमंडलों में इन दिनों खैर के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। यह कटान लोगों की मलकीयत (निजी) भूमि पर ही स्वीकृत है। हालांकि, कुछ मामलों में ठेकेदारों और संबंधित व्यक्तियों की आपसी सांठगांठ से सरकारी भूमि से भी खैर के पेड़ काटे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे मामलों में वन विभाग की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बंगाणा में आयोजित एक बैठक के दौरान दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में खैर का कटान केवल निजी भूमि पर ही किया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार और भूमि मालिक की आपसी सहमति होती है। इस प्रक्रिया में पटवारी और कानूनगो की ओर से पहले ही ठेकेदार को संबंधित भूमि के मालिक और उसकी सीमाओं की जानकारी दे दी जाती है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर कुछ लोग ठेकेदारों से सांठगांठ कर सरकारी अथवा खुदरो भूमि से अवैध रूप से पेड़ कटवा रहे हैं। डीएफओ ने बताया कि विभाग ने इस बार पहले ही सभी ठेकेदारों को सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति खुदरो या सरकारी भूमि से अवैध कटान करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के गगरेट, अंब, हरोली सहित रामगढ़ धार रेंज, बंगाणा रेंज, पिपलू रेंज, चौली रेंज, ध्यूंसर रेंज, खुरवाई रेंज, थानाकलां रेंज और रायपुर मैदान रेंज सहित अन्य क्षेत्रों में निजी भूमि पर खैर का कटान जारी है। यदि इनमें से किसी भी स्थान पर सरकारी भूमि से खैर के कटान की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति और ठेकेदार दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed