{"_id":"6a2c4f81a3773ad94e06a9f4","slug":"stray-dogs-will-be-removed-from-the-city-prithi-pal-una-news-c-93-1-ssml1047-194930-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से हटाए जाएंगे लावारिस कुत्ते : पृथी पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से हटाए जाएंगे लावारिस कुत्ते : पृथी पाल
Sat, 13 Jun 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामलों के बाद अब नगर निगम ने लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से नौ लावारिस कुत्तों को पकड़ा। लोगों में पनपे रोष के बाद निगम ने यह कदम उठाया है। नौ लावारिस कुत्तों को पकड़कर मलाहत सेंटर भेजा गया है।
शहर के बाजारों, मुख्य चौकों, मोहल्लों और रिहायशी इलाकों में दिनभर लावारिस कुत्तों के झुंड घूमते दिखाई दे रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के समय इनकी संख्या अधिक होने से लोगों में डर का माहौल बना रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोग छोटे बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी परहेज कर रहे हैं। बीते कुछ समय से शहर में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लावारिस कुत्तों के झुंड राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। वीरवार को भी शहर में लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम से शहर में घूम रहे लावारिस कुत्तों को जल्द हटाने की मांग उठाई है। अब शहर में विशेष अभियान चलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लावारिस कुत्तों को पकड़ा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शहर में डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शहर में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीम कार्य कर रही है। इस कड़ी में नौ लावारिस कुत्तों को पकड़ा गया है। इन कुत्तों को मलाहत स्थित केंद्र में रखा गया है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना