फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spokesperson union submitted a memorandum to the education minister regarding demands

Una News: प्रवक्ता संघ ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Jun 2025 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Spokesperson union submitted a memorandum to the education minister regarding demands
शिक्षा मंत्री ने मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने जिला अध्यक्ष शशिपाल सैणी एवं महासचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वर्षों से लंबित शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रभावशाली ढंग से उठाया गया। संघ के जिला प्रेस सचिव सतीश के कालिया ने बताया कि संघ ने विशेष रूप से 19 जून 2025 को जारी उस पत्र को रद्द करने की मांग की, जिसमें शिक्षक-अध्ययन अनुपात को 1:100 निर्धारित किया गया है। इसके स्थान पर उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप इस अनुपात को 1:30 करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने, छठे वेतन आयोग के एरियर का शीघ्र निपटारा करने तथा बीएड में छूट के आधार पर वर्षों से सेवा दे रहे और विभिन्न कॉलेजों से टेकओवर होकर आए प्रवक्ताओं की सेवाएं नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। संघ ने दुर्गम क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के डिनोटिफिकेशन के संदर्भ में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और शिक्षकों की सुविधा के लिए टीए-डीए की दूरी सीमा को 30 किलोमीटर से घटाकर 20 किलोमीटर करने की भी पुरजोर मांग की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इन सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन पर विचार कर उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर विभिन्न प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed