फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal felling of Khair trees in Beehadu-Lathiyani forest; FIR against two contractors.

Una News: बीहड़ू-लठियाणी जंगल में अवैध खैर कटान, दो ठेकेदारों पर एफआईआर

Sun, 27 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling of Khair trees in Beehadu-Lathiyani forest; FIR against two contractors.
थानाकलां (ऊना)। निर्माणाधीन बीहड़ू-लठियाणी सड़क के साथ लगते जंगल में अवैध खैर कटान का मामला सामने आया है। पुलिस थाना बंगाणा में दो नामजद ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में वन परिक्षेत्र अधिकारी रामगढ़ (खुरवाई) संदीप कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन बीहड़ू-लठियाणी सड़क के साथ लगते जंगल का निरीक्षण करने के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने मौके का निरीक्षण किया तो जंगल में करीब 30-31 स्थानों पर पेड़ों के जड़ सहित उखड़े होने तथा जड़ पटान के गड्ढे पाए गए। शिकायत में बताया गया है कि बीहड़ू-लठियाणी सड़क निर्माण के लिए पेड़ों के कटान का लॉट वन निगम द्वारा निजी ठेकेदार अशरफ मोहम्मद निवासी बसुनी, अंब तथा तुफैल मोहम्मद निवासी आदर्श नगर अंब को दिया गया था। दोनों ठेकेदारों द्वारा संबंधित क्षेत्र में पेड़ों के कटान का कार्य किया जा रहा था। हालांकि, मौके पर पाए गए सभी पेड़ों का कटान निर्धारित अनुमति के तहत हुआ है या नियमों के विपरीत इसका पता पुलिस और वन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले बताया कि पुलिस मामले में वन विभाग के रिकॉर्ड, पेड़ों के कटान की अनुमति, संबंधित लॉट और मौके पर मिले जड़ पटान के गड्ढों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed