फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Server did not work in depots in June, departments opened backlog of ration

Una News: जून में डिपुओं में नहीं चला सर्वर, राशन के बैकलॉग को खोले विभाग

Fri, 05 Jul 2024 04:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Server did not work in depots in June, departments opened backlog of ration
डिपो संचालकों ने खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामलों के नियंत्रक राजीव शर्मा को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मात्र दिन भी ठीक से नहीं चला सर्वर, कई कार्डधारक रहे राशन से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बीते जून में जिला के राशन डिपुओं में सर्वर की दिक्कत के चलते पीओएस मशीन न चलने से परेशान डिपो संचालक अपनी मांगों के समर्थन में ऊना मुख्यालय में जुटे। यहां पर बैठक करने के बाद सभी ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन जिला खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामलों के नियंत्रक राजीव शर्मा को सौंपा।
डिपो संचालकों ने प्रमुख मांग में सर्वर ठीक रूप से काम न करने के कारण जून माह में राशन न मिलने की दिक्कत बताई। इस पर उक्त राशन के बैकलाॅग को जुलाई में खोलने की मांग की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान मुकेश शर्मा और खंड प्रधान राजेश कुमार और सहकारी कर्मचारी संघ ऊना ब्लॉक प्रधान राज कुमार सहित कई डिपो संचालकों ने बताया कि प्रदेश सहित जिला ऊना एवं खंड ऊना में बीते जून में उचित मूल्य की दुकानों पर पीओएस मशीनें खराब सर्वर के कारण नहीं चल पाईं, जबकि बचे 15 दिन में जो चलीं, वह भी ठीक से काम न कर पाईं। इस कारण राशन कार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं पर चार-चार चक्कर लगाने पर भी राशन न मिल सका, इसलिए जून माह के राशन के कोटे का बैकलाॅग भी पीओएस मशीनों पर खोल दिया जाए, ताकि राशन कार्ड धारकों को राशन मिल सके और आम जन मानस के साथ-साथ डिपो संचालक भी राहत की सांस ले सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर योगेश पुरी, सदस्य तिलक राज मेहरा, सागर पूरी, ब्रिज लाल गौतम, विजय आंगरा, सुरेश कुमार, पवन कुमार, शिव कुमार, पुष्पा शर्मा, केवल कौर, मनप्रीत कौर, वरुण, सतीश आदि कई डिपो संचालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed