फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Secret sale of drugs around educational institutions

Una News: शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की गुपचुप हो रही बिक्री

Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Secret sale of drugs around educational institutions
ऊना। जिला के शिक्षण संस्थानों के आसपास का क्षेत्र नशा मुक्त करने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से सख्त कदम उठाने के दावे किए जा रहे हैं। स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों को खंगाला जा रहा है। इसके बावजूद कई दुकानों में गुपचुप तरीके से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसका विपरीत प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूलों के आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें स्कूल परिसर व आसपास के इलाके में न तो नशीले पदार्थों की बिक्री होगी और न उनके पाउच, पैकेट वहां बिखरे होने चाहिए। जहां तक कि कोई व्यक्ति ऐसे पदार्थों का सेवन भी शैक्षणिक स्थलों के आसपास नहीं कर सकता।
विज्ञापन

इन निर्देशों का पालन करने के लिए जहां शैक्षणिक संस्थानों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं तो वहीं आसपास के दुकानदारों को भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अधिकतर दुकानदार गुपचुप तरीके से अपने विश्वसनीय लोगों को ऐसे पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करवा रहे हैं, हालांकि अनजान लोगों को ऐसे पदार्थों को नहीं दिया जा रहा।

कई दुकानों के बाहर लोग खड़े होकर धूम्रपान कर रहे है। जांच टीमें आने से पहले ही सचेत हो जाते हैं। ऐसे में विभागीय टीमों को अधिक सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed