फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sandeep Pehlwan defeated Ali and won a big victory.

Una News: संदीप पहलवान ने अली को हराकर जीती बड़ी माली

Mon, 05 Oct 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Pehlwan defeated Ali and won a big victory.
ऊना के रामलीला मैदान में चल रही कुश्ती के दौरान दमखम जौहर दिखाते पहलवान। संवाद सोहन चौधरी
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के रामलीला ग्राउंड (एसडी स्कूल ऊना) में रविवार को बाबा सिद्धचानो दंगल कमेटी की ओर से विशाल खुली माली दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय अखाड़ा ऊना के पहलवान संदीप ने होशियारपुर के अली को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। विजेता को 26 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
दंगल को लेकर सुबह से ही कुश्ती प्रेमियों और दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दूर-दूर से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। कई रोमांचक मुकाबलों के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और दर्शकों की वाहवाही से रामलीला मैदान गूंजता रहा।
विज्ञापन

दंगल कमेटी की ओर से आयोजन को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। धार्मिक आस्था और पारंपरिक कुश्ती के इस संगम ने युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के जरिये स्थानीय संस्कृति, परंपरा और अखाड़े की पुरानी विरासत को जीवंत रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed