{"_id":"69f78a9fe1525f94a003a1a2","slug":"road-caved-in-on-bhadrakali-chintpurni-route-road-closed-near-vadhmana-una-news-c-93-1-una1002-190449-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भद्रकाली–चिंतपूर्णी मार्ग पर सड़क धंसी, वधमाना के पास सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भद्रकाली–चिंतपूर्णी मार्ग पर सड़क धंसी, वधमाना के पास सड़क बंद
विज्ञापन
भद्रकाली वधमाना चिंतपूर्णी सड़क की स्थिति बयान करती तस्वीर। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। रविवार को क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते भद्रकाली-चिंतपूर्णी मार्ग वाया वधमाना, जल्लोदीबड़ पर भूस्खलन हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार वधमाना मंदिर से थोड़ा आगे, चिंतपूर्णी की ओर बस्ती के समीप सड़क धंसने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माता चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क धसने से काफी परेशानी आ रही है तो दूसरी ओर एक दर्जन गांव के लोगों को इस मार्ग के बंद हो जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग की कनिष्ठ अभियंता नेहा धीमान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण वधमाना में सड़क धंसने का मामला उनके ध्यान में आया है जिससे आवागमन बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही मार्ग को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग का उपयोग न करें और आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लें। उधर अभयपुर के पूर्व उपप्रधान सुमित सिंह ने बताया कि रविवार का दिन होने की वजह काफी लोग माता चिंतपूर्णी के मंदिर की तरफ जाते हैं लेकिन सात-आठ किलोमीटर सफर करने वाद जब सड़क धंसी हुई मिली, तो लोगों को निराश होकर वापिस लौटना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उक्त सड़क मार्ग बंद होने की सूचना बोर्ड भद्रकाली में लगाया जाये ताकि लोग समय रहते वैकल्पिक मार्ग चुन सकें।