फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Residents of Bangana will soon have access to a 50-bed civil hospital.

Una News: बंगाणा वासियों को जल्द मिलेगी 50 बेड के नागरिक अस्पताल की सुविधा

Thu, 17 Sep 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Residents of Bangana will soon have access to a 50-bed civil hospital.
ऊना। क्षेत्रवासियों को जल्द ही नागरिक अस्पताल के नए भवन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। बंगाणा और थानाकलां में बन रहे अस्पतालों के नए भवनों का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब भवनों में शेष कार्य पूरे किए जाने हैं। नए भवनों के शुरू होने के बाद दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में बेड क्षमता के साथ-साथ मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में बंगाणा नागरिक अस्पताल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। यहां करीब 10 बेड की क्षमता है जबकि थानाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी फिलहाल 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है। नए भवन तैयार होने के बाद दोनों अस्पतालों में 50-50 बेड की व्यवस्था होगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का रुख कम करना पड़ेगा। नए भवनों में अधिक बेड उपलब्ध होने के साथ अस्पतालों में मरीजों के लिए जरूरी अन्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा। वर्तमान में पुराने भवनों में जगह की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। नए भवन मिलने के बाद चिकित्सकों, मरीजों और तीमारदारों को बेहतर स्थान और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बंगाणा में 50 बेड के नए नागरिक अस्पताल भवन की परियोजना की लागत करीब 14.69 करोड़ रुपये है। वहीं थानाकलां अस्पताल के लिए करीब 6 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। बंगाणा और थानाकलां के अस्पताल आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। बेड क्षमता बढ़ने से भर्ती होने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अस्पतालों में उपचार और जांच से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन



बंगाणा और थानाकलां अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। सिविल वर्क पूरा हो चुका है, जल्द ही शेष बचे कार्य को ही पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. रमेश रत्तू, स्वास्थ्य खंड अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed