फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Red Cross provided Rs 80,000 assistance to the families of the victims of the Jejo accident.

Una News: जेजों हादसे के पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस से दी 80 हजार की मदद

Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Red Cross provided Rs 80,000 assistance to the families of the victims of the Jejo accident.
उपायुक्त ने पत्र लिखकर डीसी होशियारपुर को जल्द राहत राशि देने का किया अनुरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने जेजों हादसे के पीड़ित परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 80 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने हादसे के प्रभावित चारों परिवारों को रेडक्रॉस की ओर से 20-20 हजार रुपये प्रदान किए।
उपायुक्त ने शुक्रवार को राहत राशि के चेक नायब तहसीलदार को सौंपते हुए उन्हें ये चेक मृतकों के परिजनों को उनके घर जाकर सौंपने के निर्देश दिए। जतिन लाल ने होशियारपुर के डीसी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों को राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बीती 11 अगस्त को जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ऊना के देहलां और भटोली कलां के निवासी थे। वे सभी आपस में रिश्तेदार थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जेजों क्षेत्र पंजाब के होशियारपुर जिले के अंतर्गत आता है, इसलिए पोस्टमार्टम भी होशियारपुर में किया गया था और उसके बाद ही शवों को ऊना लाया गया था। चूंकि यह हादसा पंजाब राज्य की सीमा में हुआ था, इसलिए पंजाब सरकार द्वारा राहत मैनुअल के तहत पीड़ित परिवारों को राहत राशि दी जाएगी। इस संदर्भ में ही जतिन लाल ने डीसी होशियारपुर से जल्द राहत राशि प्रदान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed