फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajendra Bangana and Raj Kumar became BJP Mandal President of Dera Baba Rudranand.

Una News: राजेंद्र बंगाणा और राज कुमार डेरा बाबा रुद्रानंद के बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

Fri, 17 Jan 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Bangana and Raj Kumar became BJP Mandal President of Dera Baba Rudranand.
राजेंद्र मलांगड़ बंगाणा और राज कुमार डेरा बाबा रूद्रानंद के  भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद समर
राजनीति में सक्रियता के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता का मिला प्रतिफल
विज्ञापन

बंगाणा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बंगाणा/लठियाणी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा के राजेंद्र मलांगड़ और डेरा बाबा रुद्रानंद के राज कुमार सैनी को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया है। भाजपा संगठन के कुटलैहड़ के चुनाव प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार सैनी की भाजपा मंडल अध्यक्ष की विधिवत घोषणा की है। भाजपा पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से दोनों मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया। बंगाणा के कार्यक्रम में भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने भाजपा के शीर्षक नेताओं का आभार प्रकट किया तो मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार ने शीर्ष भाजपा नेताओं की साथ भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो का आभार प्रकट किया। मंडल के भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार की राजनीति में सक्रियता के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमताओं ने उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाया। सामाजिक कार्यों और जनसेवा में उनकी भागीदारी ने क्षेत्रीय जनता के बीच उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा बनाया है।

युवा शक्ति को जोड़कर पार्टी को और सशक्त बनाएंगे
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को जोड़कर पार्टी को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed