{"_id":"5df3c0cd8ebc3e880968eda0","slug":"rain-una-news-sml317535858","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 मिली मीटर बारिश ने ठंडा किया जिला ऊना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 मिली मीटर बारिश ने ठंडा किया जिला ऊना
विज्ञापन
ऊना में शुक्रवार को दिन भर जमकर बारिश हुई। बारिश के बीच छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए छात्र?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। वीरवार रात और शुक्रवार पूरा दिन 23 मिली मीटर बारिश से पूरा जिला ठंडा हो गया। लगातार बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है।
बीते दिनों से जिला में बारिश होने से कोहरे की ठंड पड़नी शुरू हो गई थी। इससे राहगीरों, दो पहिया वाहन चालकों सहित स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वहीं, अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस नापा गया। वीरवार रात से शुक्रवार शाम तक जिला में 23.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिला में शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा।
इससे जिला के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। शहर निवासी रमन शर्मा, काजल, प्रिया, रोहन, दया, महेश कुमार, सौरव आदि ने बताया कि बारिश से जिला में ठंड का स्तर बढ़ा है। सूखी ठंड से लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा। साथ ही हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।