फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab Police releases youth from Chalet in Amritsar extortion case

Una News: अमृतसर फिरौती केस में चलेट के युवक को पंजाब पुलिस से छोड़ा

Sun, 19 Apr 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Apr 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police releases youth from Chalet in Amritsar extortion case
दौलतपुर चौक (ऊना)। पंजाब के अमृतसर में हुए फिरौती कांड में गगरेट क्षेत्र के चलेट गांव का कनेक्शन सामने आने के बाद पंजाब पुलिस बीते वीरवार को चलेट गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। हालांकि जांच में कुछ भी सामने न आने पर युवक को शनिवार को छोड़ दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की टीम दौलतपुर चौक पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को पूछताछ के लिए पंजाब ले गई। अमृतसर में एक व्यक्ति को फिरौती के लिए फोन किया गया था और पैसे न देने पर उसके घर पर गोलीबारी की गई थी। इस मामले में 13 अप्रैल को एफआईआर दर्ज हुई थी। जांच में यह सामने आया कि वारदात में युवक की आईडी का इस्तेमाल किया गया, जिसे विदेश से संचालित किया जा रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि युवक की इसमें कोई भूमिका थी या उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल हुआ। युवक के पिता ने बताया कि पुलिस ने गहन पूछताछ की लेकिन किसी भी एंगल से उनके बेटे की संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया और वह सुरक्षित घर लौट आया।
विज्ञापन


डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पंजाब पुलिस युवक को पूछताछ के लिए ले गई थी और स्थानीय पुलिस लगातार उनके संपर्क में रही और शनिवार को पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने युवक से पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल रहा लेकिन युवक के घर लौटने और बेगुनाही सामने आने से परिवार ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed