फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Process of setting up charging stations at six bus stands of the district started

Una News: जिले के छह बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 06 Mar 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Process of setting up charging stations at six bus stands of the district started
आशुतोष डोगरा
विज्ञापन

ऊना। जिले के छह बस अड्डों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेेकर छह स्थान भी चयनित कर विद्युत बोर्ड की तरफ से सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। इन बस अड्डों पर करीब 3.82 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट खर्च किया जाएगा।
एचआरटीसी की तरफ से जिले में ग्रीन हिमाचल अभियान के तहत इलेक्ट्रिक वाहनोंं के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए निगम ने जिला स्तर पर बस अड्डों का चयन किया है। इन चार्जिंग स्टेशन को निगम की तरफ से आगामी समय में खरीदे जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रयोग किया जाएगा। इन चार्जिंग स्टेशन के लिए विद्युत बोर्ड की तरफ से विशेष विद्युत लाइन भी पहुंचाई जाएगी। इस कार्य के लिए विद्युत बोर्ड ने भी सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि ऊना से होते हुए रोजाना निगम के विभिन्न डिपो की बसों का संचालन होता है। ऐसे में ऊना बस स्टैंड सहित अन्य बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन होने से बस को चार्ज करने में भी निगम को आसानी होगी। इन स्टेशन में एक साथ चार बसों काे चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनने हैं चार्जिंग स्टेशन
एचआरटीसी की तरफ से जिले में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए आईएसबीटी ऊना, एचआरटीसी वर्कशॉप, हरोली बस स्टैंड, दुलैहड़ बस स्टैंड, दौलतपुर बस स्टैंड और अंब बस स्टैंड का चयन किया गया है।



जिले में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्युत बोर्ड की तरफ से भी सर्वेक्षण का काम पूरा कर दिया गया है। बजट मिलते ही स्टेशन स्थापित होना शुरू हो जाएंगे।
ई. सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed