{"_id":"6ab25d77e83770841f0803ee","slug":"government-procurement-of-paddy-to-begin-on-october-3-una-news-c-93-1-una1026-206861-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तीन अक्टूबर से होगी धान की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तीन अक्टूबर से होगी धान की सरकारी खरीद
विज्ञापन
टाहलीवाल, रामपुर और टकारला में खरीद केंद्र तय, किसान ऑनलाइन करा सकेंगे पंजीकरण
एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री से भी पंजीकरण की सुविधा, 2461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा एमएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। खरीफ सीजन 2026-27 के तहत ऊना जिले में टाहलीवाल, रामपुर और टकारला में धान खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। टाहलीवाल में किसानों से धान की सरकारी खरीद तीन अक्तूबर से 15 दिसंबर तक होगी।
सरकारी खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 सितंबर से शुरू हो चुका है। किसान एचपी ए ट्रिपल पी पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सुविधा के अनुसार फसल बेचने की तारीख और समय चुन सकते हैं। पंजीकरण के बाद ऑनलाइन टोकन जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये अधिक है। किसानों को फसल का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।
इस बार एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसमें जमीन संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से पंजीकरण प्रक्रिया आसान होगी। हालांकि, बैंक संबंधी जानकारी किसान को स्वयं दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
टाहलीवाल में खरीद केंद्र स्थापित होने से हरोली क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए दूर के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने क्षेत्र में ही सरकारी खरीद की सुविधा मिलने को राहत बताया है।
धान की सरकारी खरीद तीन अक्तूबर से शुरू होगी। किसान ऑनलाइन पोर्टल और एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। - अंजु वाला, एपीएमसी सचिव