फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people not using face mask and police have done 81 chalan in una district

फेस मास्क न लगाने पर 81 चालान, 49,500 रुपये जुर्माना

Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
people not using face mask and police have done 81 chalan in una district
आए दिन हादसों का शिकार हो रहे........ऊना में बिना मास्क बिना हेल्मेट पहने जाते युवा।संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिला पुलिस ने बीते मंगलवार को फेस मास्क न लगाने पर 81 लोगों के चालान काटकर 40500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं। वहीं, बुधवार को भी पुलिस टीम ने गश्त कर ऊना शहर में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती से लोग मास्क लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला में यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 185 चालान किए गए। जिनमें से 59 चालानों का मौका पर ही निपटारा करके 49000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए। इनमें से 48 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, चार चालान बिना सेफ्टी बेल्ट, छह चालान बिना लाइसेंस, सात चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, 28 चालान गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर, दो चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर किए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस ने 39 चालान बिना नंबर पलेट लगाये वाहन चलाने पर किए। इस तरह के वाहनों की संलिप्तता चोरी व अन्य घटनाओं में अधिक रहती है। ऐसे में बिना नंबर प्लेट वाहनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 38 व्यक्तियों का चालान कर जुर्माने के रूप में 37 हजार रुपये वसूले गए। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने लोगों से कोविड नियमों का पालन व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed