{"_id":"6a9729642c5673662800f045","slug":"process-of-setting-up-primary-health-centre-in-maidi-accelerated-una-news-c-93-1-ssml1047-204348-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज
Wed, 02 Sep 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना। मैड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारे में साल भर विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में काफी समय से उक्त स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग उठती रही है। इस पर अब विभाग ने कदमताल तेज कर दी है। विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
मैड़ी में वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। विशेषकर धार्मिक आयोजनों और मेलों के दौरान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंब व दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध होने से ऐसे लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इस मामले को हाल ही में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद से केंद्र खोलने के लिए प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि वर्तमान में मैड़ी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है।
मैड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र के निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया उच्च अधिकारियों की तरफ से पूरी की जाएगी। इसके बाद स्वीकृति और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ राहुल कतना, खंड चिकित्सा अधिकारी अंब