फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The municipal corporation will launch a drive to make the city encroachment-free.

Una News: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम चलाएगा अभियान

Wed, 02 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation will launch a drive to make the city encroachment-free.
ऊना। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए निगम प्रबंधन अब दुकानदारों के साथ बैठक करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

बैठक में दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान न सजाने समेत अतिक्रमण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ निगम सख्ती बरतेगा।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान रखने और अस्थायी तौर पर जगह घेरने से बाजारों में आवाजाही प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर सड़क और फुटपाथ तक सामान पहुंचने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम ने समय रहते कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
निगम प्रबंधन की ओर से पहले दुकानदारों को बैठक के माध्यम से अतिक्रमण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। दुकानदारों को अपनी निर्धारित सीमा में ही सामान रखने और सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध न करने के लिए कहा जाएगा।

निगम का प्रयास रहेगा कि त्योहारी सीजन में बाजार व्यवस्थित रहें और लोगों को खरीदारी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक के बाद निगम की टीम बाजारों का निरीक्षण भी कर सकती है। यदि किसी दुकानदार की ओर से निर्देशों की अनदेखी कर सड़क या फुटपाथ पर सामान रखा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed