फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thanakalan School wins Kabaddi; Dhamandri School is the runner-up.

Una News: कबड्डी में थानाकलां स्कूल विजेता और धमांदरी स्कूल उपविजेता

Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thanakalan School wins Kabaddi; Dhamandri School is the runner-up.
लठियाणी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी के खेल मैदान में मंगलवार को जोनल लेवल अंडर-19 गर्ल्स खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन 30 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक चला, जिसमें बंगाणा ब्लॉक के 24 स्कूलों की 234 छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस जोनल टूर्नामेंट में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, चेस तथा खो-खो में कांटे के मुकाबले हुए।उन्होंने बताया कि यहां से चयनित टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बंगाणा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि कबड्डी मुकाबले में थानाकलां स्कूल विजेता तथा धमांदरी उपविजेता, खो-खो में मंदली स्कूल विजेता तथा धुंधला स्कूल उपविजेता, चेस में क्यारियां स्कूल विजेता तथा अरलू स्कूल उपविजेता, बैडमिंटन में जसाणा स्कूल विजेता तथा पिपलू स्कूल उपविजेता , वॉलीपाल में लाठियाणी स्कूल विजेता तथा कोटला कलां उपविजेता तथा मार्च पास्ट में लठियाणी स्कूल विजेता तथा धमांदरी स्कूल उपविजेता रहा। मुख्यातिथि अनिल कुमार तक्खी ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed