फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Para pump operator assaulted in Dharampur, case registered

Una News: धर्मपुर में पैरा पंप ऑपरेटर से मारपीट, केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Para pump operator assaulted in Dharampur, case registered
पानी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत धर्मपुर गांव में पैरा पंप ऑपरेटर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जोगिंद्र सिंह, जीवन सिंह निवासी गांव धर्मपुर, भूपिंद्र सिंह निवासी गांव धर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी धर्मपुर तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जल शक्ति विभाग में बतौर पैरा पंप ऑपरेटर गांव धर्मपुर में कार्यरत है। मंगलवार शाम के समय वह अपने घर के पास मौजूद था। उसे गांव के जोगिंद्र सिंह का फोन आया और उसने कहा कि तुम औरों को पानी देते हो और हमें पानी नहीं देते। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उसे कहा कि तुम्हारी शिकायत करूंगा। संजीव ने बताया कि वह पानी देखने के लिए जोगिंद्र सिंह के घर के पास मुख्य टैंक पर पहुंचा तो वहां गांव के भूपेंद्र सिंह, जीवन सिंह व जोगिंद्र सिंह खड़े थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जोगिंद्र सिंह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसके आपत्ति जताई तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। संजीव कुमार ने बताया कि वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने लगा तो आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed