{"_id":"6ad7b5d2c4050b1f3a0043f4","slug":"orthopedic-specialist-posted-at-civil-hospital-amb-una-news-c-93-1-ssml1047-210533-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल अंब में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल अंब में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती
Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नागरिक अस्पताल अंब में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही विशेषज्ञ अस्पताल में कार्यभार संभालेंगे। विशेषज्ञ की तैनाती से अंब और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हड्डी संबंधी रोग और दुर्घटना होने पर घायल होने वालों को भी अस्पताल में ही हड्डी रोग से संबंधित उपचार मिल सकेगा।
नागरिक अस्पताल अंब क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है। उक्त अस्पताल में अंब और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। हड्डी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंब में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। इस पर अब विभाग ने डॉ. सुमित शर्मा को अंब अस्पताल में तैनाती दी गई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों का समय खर्च होने के साथ ही आने-जाने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाने से निजात मिलेगी। हालांकि, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं विशेषज्ञ के कार्यभार संभालने और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों पर निर्भर करेंगी। उम्मीद है कि विभाग के इस कदम से नागरिक अस्पताल अंब में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
नागरिक अस्पताल अंब के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश हुए हैं। विशेषज्ञ की तैनाती के बाद मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी।
-डॉ. राहुल कतना, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब