{"_id":"69dd39ebe496c0cb36044334","slug":"operation-theatre-facility-not-started-in-mother-child-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-188032-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा नहीं हुई शुरू
Tue, 14 Apr 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
ऊना। लाखों रुपये की लागत से निर्मित मातृ एवं शिशु अस्पताल में अब तक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद उपकरणों की स्थापना में देरी के चलते प्रबंधन उलझा हुआ है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों के समक्ष आवश्यक उपकरण मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
जिला मुख्यालय में स्थापित मातृ-शिशु अस्पताल में ओटी सुविधा शुरू न होने के कारण गर्भवती महिलाओं व उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। अस्पताल के निर्माण के समय उम्मीद थी कि क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी लेकिन ओटी शुरू न होने से सुविधाएं अधूरी साबित हो रही हैं। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार की जरूरत होती है, ऐसे में उन्हें दूसरे अस्पताल भेजना जोखिम भरा भी हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ऑपरेशन थियेटर के लिए आवश्यक उपकरणों की स्थापना और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही ओटी सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि मातृ-शिशु अस्पताल में लेबर रूम की व्यवस्था है। जहां नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा है लेकिन अगर किसी महिला का ऑपरेशन होना है तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल में बने ऑपरेशन थियेटर में ले जाना पड़ता है। ऐसे में मरीज के साथ-साथ परिजनों की भी भागदौड़ बढ़ जाती है।
मातृ-शिशु अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के लिए उपकरण अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उच्च अधिकारियों को इसे लेकर सूचित किया गया है। विभाग के स्तर पर ही आगामी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
स्थानीय निवासी पूजा ठाकुर ने बताया कि मातृ-शिशु अस्पताल में ओटी की सुविधा न होने से परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान विभाग को जल्द से जल्द करना चाहिए।
टक्का निवासी पूनम कुमारी ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से बने मातृ-शिशु अस्पताल में ओटी की सुविधा होनी चाहिए। इसे लेकर विभाग को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।