फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No sign of repairs, potholes increase travel difficulties

Una News: मरम्मत का नामोनिशान नहीं, गड्ढों ने बढ़ाई सफर की मुश्किल

Mon, 17 Nov 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
No sign of repairs, potholes increase travel difficulties
थड़ा पजोआ में सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
पंजोआ थड़ा संपर्क मार्ग की हालत खस्ता, लाेगाें को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

भारी बरसात के समय क्षतिग्रस्त हुआ था मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत लडोली के तहत थड़ा–पंजोआ संपर्क मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भारी बरसात के दौरान करीब तीन माह पूर्व हुए भूस्खलन के बाद से यह मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। वर्तमान में हर समय इस मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।


थड़ा–पंजोआ संपर्क मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन दिन-रात गुजरते हैं। इसी मार्ग से लोग प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी, ज्वालाजी और कांगड़ा की ओर भी जाते हैं। अगस्त माह में इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद कुछ दिनों तक इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। वर्तमान में यातायात तो सुचारु है, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




सड़क के ऊपर स्थित पहाड़ी से लगातार बह रहा पानी समस्या को और बढ़ा रहा है। विभाग समय-समय पर मिट्टी डालकर गड्ढों को भरता है, लेकिन बारिश या पानी के बहाव से मिट्टी कुछ ही दिनों में बह जाती है और गड्ढे फिर से भर जाते हैं। स्थिति यह है कि गड्ढों की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को भी नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोग चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी प्रेम पाल, राहुल कुमार, प्रवीण, राकेश कुमार, रवि कुमार, रेखा देवी सहित अन्य लोगों ने मांग उठाई कि संबंधित विभाग को मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।




कोट्स



मामला विभाग के ध्यान में है। उक्त स्थान पर डंगा और रिटेनिंग वॉल लगाई जानी है। एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तब तक सड़क की मरम्मत भी करवा दी जाएगी। -सुखविंद्र सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed