{"_id":"6750482939705eadef0bb55c","slug":"municipal-council-will-hand-over-the-responsibility-of-garbage-management-in-the-city-to-a-private-company-una-news-c-93-1-una1002-140087-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर परिषद शहर में निजी कंपनी को सौंपेगी कचरा प्रबंधन का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर परिषद शहर में निजी कंपनी को सौंपेगी कचरा प्रबंधन का जिम्मा
विज्ञापन
शहर से एकत्रित किए गए कचरे के निस्तारण का कार्य करेगी कंपनी
नगर परिषद इसे लेकर शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद की तरफ से शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर निजी कंपनी को कार्य सौंपा जा रहा है। इसे लेकर नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में नगर परिषद अपने स्तर पर ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और इसके निस्तारण का काम करती है। ऐसे में कचरे को सही प्रकार से अलग करने और उसे प्रोसेस करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर परिषद की कूड़ा प्रबंधन साइट पर निजी कंपनी की तरफ से आधुनिक मशीनें व कर्मचारियों को तैनाती होगी। शहर से एकत्रित होने वाले कूड़े को निजी कंपनी की तरफ से कचरे का निस्तारण किया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से ऊना के रामपुर में कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग साइट बनाई है। लेकिन, नप के पास कचरा प्रबंधन के लिए प्रयोग होने वाली आधुनिक मशीनों की कमी है। ऐसे में कचरा प्रबंधन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही क्षेत्र में गंदगी पसरी रहती है। इसके चलते नगर परिषद को पूर्व में एक बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद ने इसके लिए क्षेत्र में कार्य करने वाली निजी कंपनी को यह काम सौंपा जाएगा। पहले इस प्रक्रिया के लिए निजी कंपनी को छह माह के लिए टेंडर कर इस काम को सौंपा जाएगा। कंपनी की तरफ से जिस कचरे से खाद बन सकती है उसे अलग कर खाद भी बनाई जाएगी। नप की तरफ से इसके लिए एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नर्व वर्ष से निजी कंपनी इस कार्य को करना शुरू कर देगी।
कोट्स
कचरा प्रबंधन को लेकर जल्द ही निजी कंपनी को काम सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
अधिवक्ता ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप ऊना