फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   More than 100 teachers of the district were on duty for the census.

Una News: जिले के 100 से अधिक अध्यापकों की जनगणना में लगी ड्यूटी

Fri, 05 Jun 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Jun 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
More than 100 teachers of the district were on duty for the census.
ऊना। पंचायत चुनाव में मतदान ड्यूटी निभाने के बाद अब जिले के 100 से अधिक अध्यापक जनगणना कार्य में जुट गए हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों की लगातार विभिन्न सरकारी कार्यों में तैनाती को लेकर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि स्कूलों में छुट्टियों के बीच भी अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाना शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों के अनुसार हाल ही में पंचायत चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी और अब उन्हें जनगणना कार्य सौंप दिया गया है। इसके अलावा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में भी शिक्षकों की तैनाती की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पूरा शैक्षणिक सत्र गैर-शैक्षणिक कार्यों में ही व्यतीत होने की चिंता शिक्षकों ने जताई है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष शशि सैनी ने कहा कि अध्यापक लगातार चुनाव, जनगणना और अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि यदि पूरा समय सरकारी ड्यूटियों में ही लग जाएगा तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कब दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग उठाई कि चुनाव, जनगणना और विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे कार्यों में अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी समान भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बेहद जरूरी परिस्थितियों में ही अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए ताकि स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों। शिक्षक संगठनों ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने और अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed