{"_id":"697e47c1db46ca00c80467b1","slug":"mla-satpal-satti-interacted-with-the-people-in-behli-mohalla-una-news-c-93-1-una1002-180068-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक सतपाल सत्ती ने बेहली मोहल्ला में लोगों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक सतपाल सत्ती ने बेहली मोहल्ला में लोगों से किया संवाद
विज्ञापन
ऊना के बैहली मोहल्ला में लोगों से संवाद करते सतपाल सत्ती। स्रोत स्वयं
बोले- प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को जिला मुख्यालय से बेहली मोहल्ला पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। लोगों ने विधायक के समक्ष सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं और आग्रह किया कि इन मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाए। स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और सरकार जानबूझकर विपक्षी विधायकों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं और कार्यों को लटकाने का प्रयास कर रही है।
विधायक ने कहा कि पहले विधायक निधि और ऐच्छिक निधि के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में छोटे-छोटे विकास कार्य करवा दिए जाते थे, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिलती थी। लेकिन, वर्तमान सरकार ने इन निधियों पर भी रोक लगा दी, जिसके चलते क्षेत्र में जरूरी काम अधर में लटके हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही रुके हुए विकास कार्यों को शुरू नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।