फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Measurement of height and weight of mothers with children was done

Una News: बच्चों संग माताओं की लंबाई और वजन का किया मापन

Tue, 25 Feb 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Measurement of height and weight of mothers with children was done
आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सर्वेक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। हीरानगर-दो अंब स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विंग्स ( विमेंस एंड इन्फेंट्स इंटीग्रेटेड इंटरवेंशन फॉर ग्रोथ स्टडीज) परियोजना के अंतर्गत एक स्वास्थ्य सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह परियोजना सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज दिल्ली एवं हिमाचल सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। शिविर में 15 बच्चों, 4 गर्भवती महिलाओं और 3 स्तनपान करवाने वाली माताओं की लंबाई और वजन का मापन किया गया। परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. जयदीप कुमार ने बताया कि इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य प्रसवोत्तर माताओं और शिशु अवस्था की माताओं पर शोध करना है, जिससे उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही इस परियोजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और शिशु विकास में आने वाली बाधाओं की जानकारी जुटाकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। हर छह माह में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली माताओं का मानव शास्त्रीय मापन कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी की जाएगी। इस शिविर में परियोजना समन्वयक डॉ. प्रज्जवल ठाकुर, पर्यवेक्षक अबू हम्ज़ा, क्षेत्रीय अन्वेषक अक्षय, शिवम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम, सपना और सहायक शोभा देवी ने भी इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed