फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Material sent to help Mandi flood victims

Una News: मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी सामग्री

Thu, 10 Jul 2025 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
Material sent to help Mandi flood victims
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मंडी में बादल फटने से हुए भारी नुकसान के बाद विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। रोटरी क्लब ऊना, योग ग्रुप सहित अन्य समाजसेवियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सामाजिक संस्थाओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशन सहित अन्य सामग्री भेजी है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर मंडी के लिए रवाना किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान रोटेरियन डाॅ. केआर आर्य, शकुंतला आर्य आदि उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि 80 हजार रुपये का सामान मंडी भेजा गया है। 26 राशन किट, 50 कंबल, 16 सेट बर्तन, 50 जोड़ी शूज महिला और पुरुष, 12 सूट महिला, 13 जैकेट पुरुष, 25 सेट टूथपेस्ट, टूथ ब्रश और साबुन आदि सामग्री भेजी गई है। सभी रोटेरियन ने एक-एक हजार रुपये और 30 अन्य समाजसेवियों ने अपना योगदान दिया है। एक महिला ने अपना नाम गुप्त रखते हुए 10 हजार की मदद की है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मंडी में आई आपदा दुखद है। मंडी के लोगों की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाएं व अन्य लोग आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed