फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlehar: BJP could take lead in only 31 out of 118 booths

कुटलैहड़ : 118 में से महज 31 बूथों पर लीड ले पाई भाजपा

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kutlehar: BJP could take lead in only 31 out of 118 booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। अपने गढ़ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा 118 में से मात्र 31 बूथों पर ही लीड ले पाई। यहां से चुनाव जीते कांग्रेस के देवेंद्र भुट्टो 87 बूथों पर आगे रहे। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे भुट्टो ने कुटलैहड़ में सेंध लगाकर चार बार के विधायक एवं मौजूदा मंत्री को चारों खाने चित्त कर दिया।
लोअर कुटलैहड़ क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को खासी लीड मिली। यहां से भाजपा को चुनिंदा बूथ पर ही हल्की फुल्की लीड मिल पाई। कांग्रेस को अच्छी लीड मिलने के कारण ही किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर बढ़त नहीं बना पाए। आखिरी राउंड तक वे पिछड़े। कई बूथों पर लीड 10 से कम रही है। जबकि अधिकतम लीड का आंकड़ा 148 तक ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन

कुटलैहड़ के घलू बूथ पर वीरेंद्र कंवर एक मत से आगे रहे। डीहर में 125, छडोली में पांच, हरोट में 73, घोघन ककराना में 43, कुरियाला दो में 35, नारी एक में 24, चलोला में 70, घंडावल में 139, त्यूड़ी में 103, टक्का तीन में दो मतों से ही लीड मिल पाई है। भाजपा को कोटला कलां एक में 15, समूरकलां दो में 30, लमलैहड़ी दो में 51, चताड़ा तीन में 56, छांगड़ में 114, चुल्हड़ी में 57, बोहरू में 148, दोबड़ में 54, टांडा में 65, थाना कलां दो में 45, मतोह में 16, कोट में 44, छम्याड़ी में 23, धुंधला एक में 118 मतों की बढ़त मिली। जबकि रछोह में 25, राजली बनयाला दो में छह, बुधान दो में 17, बंजाल में चार और नेरी में मात्र 22 मतों की लीड मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी को कर्मचारी मतों के अलावा अन्य 87 बूथों में अच्छी लीड मिली है और यही जीत में तब्दील हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी हार की वजह
कुटलैहड़ से भाजपा की हार के पीछे पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बड़ी वजह मानी जा रही है। पुराने कार्यकर्ता अनदेखी से खफा चल रहे थे। मंत्री रहते हुए वीरेंद्र कंवर चंद लोगों से घिरे रहे और पुराने कार्यकर्ताओं को समय नहीं दे पाए।

कुटलैहड़ की जनता का अभारी हूं। शुक्रवार को बंगाणा स्थित कार्यालय में उपस्थित नहीं रहा। क्षेत्र में लौटने के बाद सबसे पहले जनता के बीच में जाऊंगा। चुनाव में जीत मेरी नहीं बल्कि जनता की है।
-देवेंद्र भुट्टो, कुटलैहड़ से कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed