फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Investigation of GST theft continues in Gagret's steel bar industry,

Una News: गगरेट के सरिया उद्योग में जीएसटी चोरी की जांच जारी,

Tue, 25 Mar 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Investigation of GST theft continues in Gagret's steel bar industry,
आबकारी विभाग के इकोनॉमिक इंटेलिजेंस विंग की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक सरिया उद्योग में जीएसटी चोरी के मामले की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। इकोनॉमिक इंटेलिजेंस विंग शिमला की सात सदस्यीय टीम ने कार्रवाई जारी रखी। शिमला आधारित केंद्र सरकार की इस सात सदस्यीय विशेष टीम ने उद्योग के वित्तीय दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण डेटा की बारीकी से जांच की। टीम के प्रवक्ता के अनुसार जांच में अब तक क्या खुलासा हुआ है, यह आधिकारिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन संभावना है कि मंगलवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। संदेह है कि यह उद्योग अपनी बिक्री और टर्नओवर को कम दिखाकर कर चोरी का प्रयास कर रहा था। टीम उन दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले रही है, जिनमें अनियमितताएं पाई जा रही हैं। जांच के दौरान उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों को पूरी तरह सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं, यहां तक कि उनके मोबाइल फोन भी बंद पड़े हुए हैं। यह उद्योग गगरेट में लंबे समय से सरिया उत्पादन कर रहा है और इसका वार्षिक उत्पादन करीब डेढ़ लाख मीट्रिक टन है। गौरतलब है कि इस उद्योग पर पहले भी कर चोरी के आरोप लग चुके हैं और इस विभाग ने पूर्व में भी छापे मारे थे। लेकिन, उस जांच का आधिकारिक परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है। फिलहाल, किसी भी अधिकारी ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed