फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In protest against Pahalgam attack, market was closed and effigy of Pakistan was burnt

Una News: पहलगाम हमले के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला

Tue, 29 Apr 2025 09:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Apr 2025 09:08 AM IST
विज्ञापन
In protest against Pahalgam attack, market was closed and effigy of Pakistan was burnt
पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते व्यापार मंडल अंब के पदाधिकारी और सदस्य। -स्रोत ः व्यापा
अंब (ऊना)। अंब व्यापार मंडल ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दो घंटे बाजार बंद रखा और हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर रोष मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला भी फूंका। व्यापार मंडल अंब के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या से जनता में भारी गुस्सा है। व्यापारियों ने मांग की कि आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व उपप्रधान धर्मेंद्र कुमार बिल्ला, मनोहर लाल मेहता, बंटी, नरेश कुमार, सुरेश मियां सहित कई व्यापारी शामिल रहे। अंब चौक में पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

भाजपा ने भी व्यापारियों के बंद का समर्थन किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि आतंकी हमले ने आतंकवाद का घिनौना चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए, जैसे हाल ही में नौ आतंकियों के घर ढाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी तुरंत प्रभाव से क्षेत्र छोड़ें : इंदु बाला
अंब (ऊना)। पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु बाला ने क्षेत्र में रह रहे प्रवासियों का स्थानीय थाना में पंजीकरण करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक क्षेत्र में रह रहा है, तो उसे तुरंत प्रभाव से क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। ठेकेदारों और अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने पास कार्यरत प्रवासियों का पुलिस पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाएं, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एसी भारद्वाज, साहिल और नितिन कुमार ने मचाया धमाल

हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एसी भारद्वाज, साहिल और नितिन कुमार ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed