फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal will become the first in the country in the implementation of the new education policy: Govind

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में हिमाचल देश में अव्वल बनेगा : गोविंद

Thu, 27 Jan 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal will become the first in the country in the implementation of the new education policy: Govind
ऊना में गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण करते मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकु - फोटो : Una
ऊना। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में प्रथम राज्य बनेगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पिछले चार वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने सुदृढ़ किया है। ऊना में पीजीआई अस्पताल खोला जा रहा है। बिलासपुर एम्स में 18 प्रकार की ओपीडी सुविधा आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
लोहारली-चुरूड़ू पुल बनेगा विकास का सेतु
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना में लोहारली-चुरूड़ू पुल के लिए 43 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिला ऊना में 209 बेटियों को साढ़े 10 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 190 लाभार्थियों को लगभग 59 लाख की मदद दी गई है।
विज्ञापन

भव्य परेड का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट निकाला। महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी, कृषि, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा स्वास्थ्य विभाग ने जिले में हुए विकास को प्रदर्शित करने वाली झांकियां प्रस्तुत कीं। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता की जान बचाने वाले चेतन को मिला सम्मान
प्रशंसनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। एक हादसे में अपने माता-पिता की जान बचाने वाले बसाल निवासी चेतन कुमार को शिक्षा मंत्री ने प्रशस्ति पत्र व 21 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। सूक्ष्म लेखन का कार्य करने वाले रवि कुमार तथा छठी राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सुनील कुमार को भी सम्मान प्रदान किया गया। कोविड के दौरान योगदान देने वाले राधा स्वामी सत्संग व्यास के एरिया सचिव अंब व ऊना को भी सम्मानित किया गया। कोविड ड्यूटी देने वाले राजस्व विभाग के 12 कर्मचारियों तथा तीन पंचायत सचिवों के साथ-साथ जेके गैसेस के 12 कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्मान प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा स्वामी पिंडी दास चैरिटेबल आई अस्पताल कुठेड़ा खैरला को सम्मान दिया गया, जबकि नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ को जिला स्तरीय बेस्ट यूथ क्लब अवार्ड 2019-20 प्रदान किया गया। इनके अलावा डीडीएमए यूनिट भरवाईं, शिक्षा सुधार समिति ईसपुर तथा चाइल्डलाइन को भी सम्मानित किया गया। वन परिक्षेत्राधिकारी संजीव कुमार को भी बेहतर कार्य के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सम्मान प्रदान किया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed