{"_id":"68176d5e1b91abb9f00abbb7","slug":"himachal-governments-stance-regarding-return-of-pakistani-citizens-is-lax-kanwar-una-news-c-93-1-una1002-153028-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के नागरिकों की वापसी को लेकर हिमाचल सरकार का रुख ढीला : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के नागरिकों की वापसी को लेकर हिमाचल सरकार का रुख ढीला : कंवर
विज्ञापन
बोले- जेहादी मानसिकता वालों पर कार्रवाई करने में असफल रही प्रदेश सरकार
सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो भाजपा प्रदेश स्तर पर खड़ा करेगी जन आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित जेहादी आतंकियों की ओर से किए गए बर्बर हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। निर्दोष नागरिकों पर हुए इस हमले के विरोध में देशभर में जनाक्रोश है। केंद्र सरकार ने इस घटना के बाद सख्त कदम उठाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें तत्काल देश छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। देशभर के राज्य इन निर्देशों को अमल में लाकर पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस गंभीर विषय पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार की इस निष्क्रियता पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि जब पूरा देश पाकिस्तान की आतंकवादी मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर कड़े कदम उठा रहा है, तब हिमाचल प्रदेश की सरकार किस मजबूरी के चलते इस संवेदनशील विषय पर मौन धारण किए हुए है। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की यह लापरवाही देशहित के साथ समझौता है और प्रदेश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। वीरेंद्र कंवर ने मांग की कि राज्य सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। यदि राज्य सरकार इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं करती तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर जन आंदोलन खड़ा करने से पीछे नहीं हटेगी।