फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lakhwinder Singh of Haleda Bilna becomes a national Kabaddi referee.

Una News: राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी बने हलेड़ा बिलना के लखविंदर सिंह

Sat, 19 Sep 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lakhwinder Singh of Haleda Bilna becomes a national Kabaddi referee.
टाहलीवाल (ऊना)। जिला की ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलना निवासी और भारतीय सेना में सेवारत लखविंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही वह ऊना जिले के प्रथम राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी बन गए हैं।
विज्ञापन

लखविंदर सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर हरोली भाजपा नेता कमल सैनी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लखविंदर सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। परिवार और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed