फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal government came to power by making popular promises: Anurag

लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई हिमाचल सरकार : अनुराग

Sat, 12 Oct 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 12 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Himachal government came to power by making popular promises: Anurag
नंगल। लोगों से लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपना कोई भी वादा पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने नंगल में एक निजी आयोजन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ऑटो मोबाइल खासकर दोपहिया वाहन बनाने में दुनिया भर में नंबर एक पर है। चारपहिया वाहन बनाने में दुनिया भर के मुकाबले तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। यही नहीं, दुग्ध उत्पादन में पहले नंबर पर, स्टील उत्पादन में दूसरे नंबर पर, मोबाइल बनाने में दूसरे नंबर पर है और यह भारत के बढ़ते कदम हैं। कहा कि अब भारत उपभोक्ता के तौर पर नहीं निर्माता व एक्सपोटर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। दस वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी और आज पांचवें नंबर तक पंहुच गई है। आने वाले तीन वर्षों में भारत की अर्थव्सवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। यह सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कारण ही संभव हो पाया।
विज्ञापन

हरियाणा में लगातार तीसरी बार जनता ने भाजपा सरकार के सुशासन व विकास नीतियों पर मुहर लगाई है, जबकि कांग्रेस के फेल मॉडल को नकारा है। हिमाचल सरकार पर कटाक्ष करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता को सरकार बनने पर 10 गारंटियां दी थीं और आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। कहा कि अब हिमाचल में मीडिया को दबाने के लिए भी मीडिया कर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने लगे हैं। कहा कि हिमाचल सरकार ने 18 महीनों के कार्यकाल में ही 26 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और न ही पेंशनरों को पेंशन समय पर मिल रही है। इस मौके पर भाजपा नेता डाॅ. परमिंद्र शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पुरी, सुशील चोपड़ा, कुलवंत बाठ, हरमनजीत सिंह प्रिंस व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed