फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   heavy storm in Una

तूफान से पेड़ गिरे, बिजली के खंभे टूटे, बत्ती गुल

Thu, 06 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 06 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
heavy storm in Una
ऊना में तूफान से खेत में बिछी गेहूं। - फोटो : अमर उजाला

जिले में वीरवार को तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई। आंधी के चलते जहां दर्जनों दुकानों के साइन बोर्ड हवा में उड़ गए, वहीं सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ। टाहलीवाल क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड के करीब आधा दर्जन विद्युत खंभे टूट गए। इससे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। बोर्ड अधिकारी अभी जिले भर में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। उधर, भरवाईं रोड पर रेही के पास सड़क के बीचोंबीच वृक्ष गिरने से कुछ देर तक दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बाद में सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के बाद आवाजाही शुरू हो सकी। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


भयंकर तूफान के कारण जिला मुख्यालय सहित हरोली, बंगाणा, और अंब उपमंडलों के दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। इससे एकाएक सड़कों पर वाहनों के पहिये जाम हो गए। हालांकि, तेज हवाओं के चलते मौसम काफी सुहावना बन गया। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस की लेकिन, अंधड़ ने जिला भर में नुकसान भी काफी किया। वहीं, गेहूं की फसल को भी कुछ स्थानों पर काफी नुकसान हुआ है। वहीं सबसे अधिक नुकसान प्रवासी मजदूरों का हुआ, जब लालसिंगी में अचानक भड़की आग ने हवा के चलते सौ के करीब झुग्गियों को अपने आगोश में ले लिया। आंधी के चलते दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। तूफान इतना जबरदस्त था कि दुकानों के बोर्ड उखड़ कर कई फीट तक हवा में उड़ गए। वहीं, कई दुकानदारों ने आंधी के चलते दुकानों के शटर बंद कर अपना बचाव किया। उधर, टाहलीवाल विद्युत उपमंडल के कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल ने बताया कि पेड़ों के गिरने से लगभग आधा दर्जन बिजली के खंभों समेत तारों के टूटने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल किया है।
विज्ञापन

तेज तूफान के चलते पेड़ की टहनी गिरने से सलोई में एक पचास वर्षीय व्यक्ति की टांग फ्रेक्चर हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को करीब ढाई बजे तेज हवाओं के चलते क्षेत्र के सलोई के जंगल में पशु चराने गए कुलदीप सिंह पुत्र हरिचंद के ऊपर एक पेड़ की टहनी गिर गई। जिस कारण उसकी एक टांग फ्रेक्चर हो गई। घायल को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि तेज तूफान के चलते उक्त हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed