फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rains cause devastation in Palahta, six residential houses in danger of collapsing due to landslide

Una News: पलाहटा में भारी बारिश से तबाही, भूस्खलन से छह रिहायशी मकान गिरने का खतरा

Mon, 01 Sep 2025 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains cause devastation in Palahta, six residential houses in danger of collapsing due to landslide
कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से प्रभावित मकान। संवाद
सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि मलबे में तबदील
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा और प्रशासन ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
प्रभावित परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश
लोग बोले, आपदा ने मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। ग्राम पंचायत पलाहटा के गांव कुड, हरोट, कडथोली और क्यारियां में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन की चपेट में आने से कई रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गए हैं। सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि मलबे में तबदील हो गई है और छह से अधिक परिवार अपने घरों के उजड़ने की दहशत में जी रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उनके साथ एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी गांवों का दौरा करने पहुंचे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अब तक लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जिन परिवारों के घर ध्वस्त हुए हैं, उन्हें प्रशासन ने 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। विधायक ने आश्वासन दिया कि बारिश का दौर थमते ही पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि पलाहटा पंचायत के गांव कुंड बासा, हरोट, गैहरा, कडथोली और क्यारियां में छह मकान गंभीर रूप से खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन कई लोग पैतृक घर और जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन ने अपील की है कि लोग खतरे की गंभीरता को समझें और अपनी जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी को भी भारी नुकसान
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से खेत, रास्ते और मकान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कुड और हरोट गांवों में कई जगहों पर भारी मात्रा में मिट्टी खिसककर खेतों में जा गिरी, जिससे मक्की व अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। कडथोली और क्यारियां में कुछ मकानों की नींव और आंगन तक मिट्टी सरक चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि चारों ओर दरारें पड़ चुकी हैं और कभी भी मकान ढह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी पुनर्वास पर काम शुरू
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जो परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं, उनके स्थायी पुनर्वास की योजना भी तैयार की जा रही है। प्रशासन इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेगा। प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि इस आपदा ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। एक किसान ने कहा कि उसकी सारी जमीन भूस्खलन की भेंट चढ़ गई, अब न खेती बची है और न ही घर। महिलाओं ने चिंता जताई कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ रहना मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश में घरों में ठहरना खतरे से खाली नहीं, लेकिन अपने घर-आंगन को छोड़ना भी बेहद कठिन है।

कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से प्रभावित मकान। संवाद

कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से प्रभावित मकान। संवाद

कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से प्रभावित मकान। संवाद

कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से प्रभावित मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed