{"_id":"57d04bc24f1c1bdc67317447","slug":"handball-won-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल में ऊना ने बिलासपुर को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल में ऊना ने बिलासपुर को पछाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय ऊना में चल रही इंटर कॉलेज हैंडबाल चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ.एसके चावला ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 25 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा। इंटर कॉलेज हैंडबाल चैंपियनशिप में मेजबान ऊना लड़कों के वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि बिलासपुर कॉलेज की टीम दूसरे व तीसरे स्थान पर अर्की कॉलेज की टीम रही। वहीं लड़कियों के वर्ग में बिलासपुर कॉलेज की टीम विजेता रही। जबकि घुमारवीं की टीम उपविजेता रही व मेजबान ऊना की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन