Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A unique example of discipline and uniformity was seen in a government school.

Una News: सरकारी स्कूल में अनुशासन और एकरूपता की दिखी अनूठी मिसाल

Tue, 24 Nov 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A unique example of discipline and uniformity was seen in a government school.
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला-1 ऊना में इन दिनों अनुशासन और एकरूपता की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। स्कूल के बच्चों से लेकर प्रधानाचार्य और स्टाफ सदस्य तक सभी निर्धारित ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, स्कूल का पूरा स्टाफ अपनी ड्रेस के साथ गले में पदनाम का बैज भी लगाए रखता है। इससे स्कूल परिसर में एक अलग ही सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान धीरज का कहना है कि प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ का ड्रेस कोड में आना सराहनीय पहल है। इससे बच्चों को भी अच्छा लगता है और उनके मन में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। वहीं एसएमसी उपप्रधान हरपाल ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि स्कूल का पूरा स्टाफ एक निर्धारित वेशभूषा में आता है। बाहर से आने वाले अभिभावक और अन्य लोग जब स्कूल में इस व्यवस्था को देखते हैं तो उन्हें भी खुशी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से उठाए जा रहे ऐसे कदम बच्चों के हित में हैं। शिक्षकों को ड्रेस कोड में देखकर बच्चों में भी अनुशासन और एकरूपता की भावना विकसित होती है। सरकारी स्कूल में स्टाफ की यह पहल अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed