{"_id":"6b02f3f67d5edfaa460e8c0d","slug":"four-teams-stake-their-claim-in-the-shooting-ball-semi-finals-una-news-c-93-1-ssml1047-214389-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शूटिंग बॉल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शूटिंग बॉल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने ठोकी दावेदारी
विज्ञापन
मैड़ी में राज्य स्तरीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता के मौके पर खिलाड़ियों के साथ मुख्यतिथि एवं आयोजक।
मैड़ी में हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सोमवार को होंगे खिताबी मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। मैड़ी में जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऊना के तत्वावधान में आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में एएसडब्ल्यू क्लब, किन्नौर, हिल क्लब और सिरमौर की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले क्वार्टर फाइनल में एएसडब्ल्यू क्लब ने शिमला को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में किन्नौर ने हमीरपुर को शिकस्त दी। तीसरे मैच में हिल क्लब ने ग्रीनवुड को पराजित किया। वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल में सिरमौर की टीम ने सोलन को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। महिला वर्ग में मंडी की टीम ने एएसडब्ल्यू क्लब को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 19 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुष वर्ग की 12 और महिला वर्ग की सात टीमें शामिल हैं। जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी और कोषाध्यक्ष अर्नव ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इनके बाद विजेता और उपविजेता टीमों का फैसला होगा।