फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ground ready for football competition in Santoshgarh

सामूहिक प्रयासों से नशे का नाश संभव : जतिन लाल

Thu, 21 Nov 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Ground ready for football competition in Santoshgarh
नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मास्टर ट्रेनरों की लगाई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और गुंजन संस्था के सहयोग से कल्याण भवन ऊना में जिला के मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उपायुक्त ने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला ऊना को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने का सम्मान मिला है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या पर ध्यान दें और उन्हें नशे की लत जैसी घातक समस्या से बचाने के लिए मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को स्कूल, कॉलेज और गांवों में होने वाली खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बच्चों और युवाओं के लिए सामर्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत बच्चों की फिटनेस, खेल और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार, गुंजन संस्था के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed